इस Article में Entomology in Hindi (कीटविज्ञान) के बारे में पूरी तरह से पढ़ेंगे। जिसमे पढ़ेंगे What is Entomology in Hindi (कीटविज्ञान क्या है ?), Father of Entomology in Hindi ( कीटविज्ञान के जनक ), History of Entomology in Hindi ( कीटविज्ञान के इतिहास ) आदि।
What is Entomology in Hindi
Entomology Word दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसमे Entomon ग्रीक भाषा का शब्द है। जिसका अर्थ “Insect कीट” है। और Logy का अर्थ “Study of (का अध्ययन है )। इसका मतलब यह हुआ कि हम कीट विज्ञान के अंतर्गत कीड़े मकोड़ों के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन करते हैं। जंतु जगत में कुल 20 समुदाय होते हैं जिनमें से सबसे बड़ा समुदाय आर्थोपोडा संघ को माना जाता है क्योंकि आर्थोपोडा समुदाय में बहुत सारे वर्ग आते हैं और प्रत्येक वर्ग में कीटों का वर्गीकरण अत्यंत जटिल एवं विशाल है।
हमारे जीवन में कीड़े हमें हर जगह पर मिल जाते हैं कई बार यह हमें काफी नुकसान पहुंचाते हैं जैसे कोई खाने की पदार्थ हो तो उसमें कीड़ा लग जाता है इसी तरह कई उदाहरण है। यह कीड़े कई बार रोगों का कारण भी बनते हैं लेकिन कुछ कीड़े ऐसे होते हैं जो हमें बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाते। यह कीड़े जैव नियंत्रण में बहुत उपयोगी होते हैं। जो वैज्ञानिक कीटो से संबंधित अध्ययन करते हैं उनका विशेष काम कीटों का प्रबंधन करना होता है।
कीट विज्ञान में किड़ो, पर्यावरण, मनुष्य और अन्य जीवों के मध्य संबंध के बारे में अध्ययन किया जाता है। जो Entomologist होते हैं उनका अन्य विज्ञान में भी अहम भूमिका रहता है जैसे- रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अपराध विज्ञान आदि। कीटों का अध्ययन प्राय जैविक और रासायनिक कीट नियंत्रण के लिए किया जाता है लेकिन आधुनिक समय में इस क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहा है और अब इसके अंतर्गत फाइबर उत्पादन से लेकर भंडारण और जैव विविधता के क्षेत्र में भी विकास के आधार पर कार्य करता है।
कीट विज्ञान के अंतर्गत जो वैज्ञानिक परीक्षण करते हैं वे कीड़ों के प्रकोप से प्रसार होने वाले रोग का पता लगाते हैं और खाद सामग्री तथा रेशे वाली फसलों को क्षतिग्रस्त करने वाले कीटों के रोकथाम के लिए नई नई तकनीको का खोज करके किसानों के लिए एक अहम योगदान देते हैं। वे लाभकारी कीटों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह का रसायन भी तैयार करते हैं।
कुछ कीट ऐसे होते हैं जो पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही मुख्य कारण है कि कीट विज्ञानिक पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के सुंदरता और विविधता के लिए अपना समय अधिकतर इन कीटों के अध्ययन में बिताते हैं और कीड़ों में रुचि रखते हैं।
Father of Entomology in Hindi ( कीटविज्ञान के जनक )
कीट विज्ञान के जनक विलियम किर्बी को माना जाता है इन्हें कीट विज्ञान के पिता के रूप में जाना जाता है। इन्होंने विलियम स्पेंस के सहयोग से कीट विज्ञान विश्वकोश को प्रकाशित कर पाने में सक्षम हुए।
History of Entomology in Hindi ( कीटविज्ञान का इतिहास )
कीटों के बारे में अध्ययन लगभग 6000 वर्ष पहले से शुरू की गई जब हमारे पूर्वज रेशम कीट को पालने के लिए तथा उसमें से रेशम प्राप्त करने में माहिर होते थे। हमारे धर्म ग्रंथ में भी कीटों के बारे में उल्लेख किया गया है। रामायण और महाभारत में शहद और रेशम के बारे में बताया गया था। सर्वप्रथम कीटों का वर्गीकरण स्वामी ने किया था।
Leave a Reply